गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय परिसर के बाहर लगी हाई मास्ट लाइट पिछले छह वर्षों से खराब पड़ी हुई है, लेकिन अब तक इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। हैरानी की बात यह है कि न तो प्रखंड कर्मियों को यह जानकारी है कि यह लाइट किस योजना या मद से लगाई गई थी और न ही किसी पदाधिकारी ने इसे दुरुस्त कराने की गंभीर पहल की। बताया जाता है कि हाई मास्ट लाइट प्रखंड कार्यालय परिसर और