चकिया: मुड़हुआ दक्षिणी में अंबेडकर जयंती पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, लोगों से सहभागिता की अपील की गई
बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। सोमवार शाम 05 बजे देते जानकारी हुये बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति,के उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि यह शोभायात्रा सुबह 09:30 बजे बुद्ध पार्क मुजफ्फरपुर से शुरू होकर मुरारपुर होते हुए मुड़हुआ दक्षिणी स्थित संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मंदिर तक जाएगी।