त्योंदा: नेशनल हाईवे 146 बागरोद मैं नेशनल बैंक के पास ट्रक में चलते समय लगी आग,धू धू कर सामान जलकर हुआ खाक ,लाखों का नुकसान
त्योंदा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे मार्ग स्थित कस्बा बागरोद में पंजाब नेशनल बैंक के पास बीती रात चलते ट्रक में आग लगने का मामला सामने आया है।आग लगने से ट्रक में भरा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आग लपटों को देख ट्रक चालक ने नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक ट्रक इंदौर से सामान भरकर रांची जा रहा था।