कर्वी: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को चित्रकूट से हरी झंडी मिली, श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया
चित्रकूट शनिवार सुबह 11 बजे “सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा” का शुभारंभ हुआ, जहां मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यात्रियों का स्वागत कर सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं। यात्रा लखनऊ पहुंचकर 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री द्वारा सोमनाथ के लिए रवाना की जाएगी।