सुल्तानपुर: सीताकुंड के गनपत सहाय पी.जी. कॉलेज में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
शनिवार दोपहर 12 बजे नगर के सीताकुंड स्थित गनपत सहाय पी.जी. कॉलेज जिला में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि अपर जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर विजय कुमार गुप्ता और प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।