गोहपारु: गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला हुआ दर्ज पुलिस ने मंगलवार को दी जानकारी बरकोड़ा गांव का मामला
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है, पुलिस ने मंगलवार को लगभग 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी ओम दत्त कोल ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी बंसीलाल कोल के द्वारा आपसी बात को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।