बदायूं: उझानी के संजरपुर गांव के पास दवा लेने जा रहे बाइक सवार जंगली जानवर से टकराए, पति-पत्नी और बेटा घायल हुए
Budaun, Budaun | Apr 27, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के नरऊ गांव के रहने वाले 55 वर्षीय शिशुपाल पुत्र बहादुर सिंह अपनी 52 वर्षीय पत्नी बिजलेश की बिल्सी दवा दिलाने बाइक द्वारा अपने बेटे हरिओम के साथ जा रहे थे। तभी संजरपुर गांव के पास बाइक सवार जंगली जानवर से टकरा गए, जिससे तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने सोमवार एक बजे के आसपास उझानी सीएचसी में भर्ती कराया ।