ललितपुर: रेलवे स्टेशन पर एक महिला और पुरुष के बीच हुई झड़प, महिला गिरेबान पकड़कर खींचती हुई नजर आई, चर्चाएं तेज
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला एवं पुरुष के बीच किसी बात को लेकर जमकर झड़प के साथ विवाद हो गया। गुस्साईं हुई महिला पुरुष का गिरेबान पड़कर खींचती हुई नजर आ रही है। वहीं सार्वजनिक स्थान पर इस तरह के विवाद के बीच किसी जिम्मेदार द्वारा विवाद न रोकने के मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं।