एकंगरसराय: तेल्हाडा मे मछली खरीदने जा रहे तीन किशोरों की दर्दनाक मौत
नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई। बताया जाता है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर मछली खरीदने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान गंगा विगहा पुल के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में तीनों युवक हवा में उछलकर एक पेड़ से जा टकराए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें