जमुआ में पंचायत समिति सदस्य के घर चोरी और तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ थाना क्षेत्र के चरघरा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य सोनिया देवी ने पांच लोगों पर घर में जबरन घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और नकदी-जेवरात ले जाने का आरोप लगाया है।
आवेदन के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे की है। आरोपियों ने घर में रखे करीब दो लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद ले लिए। साथ ही घर का सामान तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
सोनिया देवी ने जमुआ थाना प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।
#apnagiridihnews #GiridihNews #jharkhand