बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में सर्दी से बचाव के लिए अंगीठी जलाकर सोए रिटायर्ड बीडीओ उमा शंकर सक्सेना (98) और उनकी पत्नी कामिनी देवी (78) की दम घुटने से मौत हो गई। सोमवार सुबह कमरे से धुआं निकलता देख परिजन पहुंचे तो दोनों बेहोश मिले। डॉक्टरों ने मौके पर ही मृत घोषित कर दिया।