चंदवारा: चंदवारा पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र यादव सम्मानित
चंदवारा पैक्स के उत्कृष्ट कार्यों और किसानों के हित में बेहतर प्रदर्शन के लिए पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र यादव को सम्मानित किया गया। विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में आयोजित समारोह में कृषि एवं सहकारिता मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की, मनोज यादव, ममता देवी तथा निर्मल महतो ने संयुक्त रूप से उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।