बदायूं: उझानी के फूलपुर गांव के पास रोडवेज को बचाते समय बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, तीन लोग घायल, एक को रेफर किया गया
Budaun, Budaun | Jun 11, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के रायपुर गांव के रहने वाले 52 वर्षीय धर्म सिंह पुत्र गंगाराम, 35 वर्षीय अनेकपाल पुत्र जीसुखलाल,34 वर्षीय रतन पुत्र भूरे एक बाइक पर सवार होकर उझानी किसी काम से आ रहे थे। तभी थाना क्षेत्र के बरेली - मथुरा हाइवे पर फूलपुर गांव के पास रोडवेज बस को बचाते समय बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए।