मुरैना नगर: अमन पैलेस के पास घर के सामने से अवैध बिजली तार हटाते समय युवक को लगा जोरदार करंट,जिला अस्पताल में भर्ती।
मुरैना के बड़ोखर क्षेत्र की काशीपुरा रोड स्थित अमन पैलेस के पास रहने वाले 36 वर्षीय आशीष पुत्र जयवीर शर्मा घर के सामने से गुजर रहे अवैध बिजली तारों को हटाने की कोशिश कर रहे थे।तभी शॉर्ट सर्किट होने से उन्हें जोरदार करंट लग गया।परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर इलाज जारी है।परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।