बागपत: बागपत में चुनावी रंजिश में दो भाइयों की हत्या के चारों दोषियों को उम्र कैद, 75-75 हजार का जुर्माना
Baghpat, Bagpat | Jun 30, 2025 छपरौली थाना क्षेत्र के शेरपुर लुहारा गांव में 2015 में हुए दोहरे हत्याकांड में न्यायालय ने अहम फैसला सुनाया है सोमवार को करीब दोपहर 3:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार अपर जिला एवं शस्त्र न्यायाधीश नीरू शर्मा ने चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है मामले में अमरपाल वीर सेन शास्त्री उर्फ धर्म दत्त और मुशर्रफ को दोषी पाया गया है