गोरखपुर: यातायात पुलिस गोरखपुर ने शहर के विभिन्न चौराहों पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर की कार्रवाई
यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने व सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम हेतु यातायात पुलिस द्वारा आज चेकिंग अभियान चलाया गया,जिसमें शहर के विभिन्न चौराहा पर नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों के विरुद्ध अभियान चला कर कार्रवाई की गई। जिसमें नो पार्किंग में खड़े 8 वाहनों को टो करके यातायात यार्ड लाया गया।वही 81 चार पहिया तथा 185 दोपहिया वाहनों का चालान किया गया।