गोरखपुर: कैंट पुलिस ने छीनैती का अपराध करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, कब्जे से छिनैती का मोबाइल बरामद
आपको बता दे कि विगत 25 मार्च को एक महिला ने कैंट पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि कौवाबाग अंडरपास से एक व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल छीन कर फरार हो जाने की घटना को अंजाम दिया गया है,पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर,अभियुक्त प्रकाश पुत्र सीक अंसारी निवासी धर्मशाला थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर,उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता पाई।