रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने खरसिया ब्लॉक के जेमुरा और चपले धान खरीदी केंद्रों का अचानक निरीक्षण किया। किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण में एसडीओ राजस्व, नायब तहसीलदार, खाद्य अधिकारी और मंडी सचिव सहित संबंधित अमला उपस्थित रहा।