राजगढ़: पीपल्याधाकड़ गांव में राज्य मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया भूमि पूजन
मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने शनिवार को शाम 4:00 करीब गादिया मंडल के पीपल्याधाकड़ गांव में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।