पारिवारिक कलह से तंग आकर व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान वाराणसी।पारिवारिक कलह और घरेलू परेशानियों से तंग आकर एक अधेड़ व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। यह दर्दनाक घटना मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।