बख्शी का तालाब: तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के सरकपुर सरैय्या गांव में तालाब में नहाते समय 13 वर्षीय किशोर समर की डूबने से मौत हो गई। समर नन्हे लाल कनौजिया का पुत्र था। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे तालाब से बाहर निकाला और तत्काल सौ सैया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।