थाना भालूमाड़ा पुलिस ने फरार आरोपी रमजान खान (उम्र 58 वर्ष, खोंगापानी झगराखां, जिला एमसीबी छ.ग.) को आज गिरफ्तार किया। आरोपी पर अप.क्र. 505/2025, धारा 8/22(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती-उर-रहमान के निर्देशन में और अति. पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ सिंह मरकाम तथा अनु.अधि. कोतमा के निर्देशन में कार्रवाई की गई ।