सरधना में अशोक स्तंभ के निकट स्थित आरएसएस कार्यालय में धूमधाम से स्वयंसेवकों द्वारा होली का त्यौहार मनाया गया। जहां परंपरागत रूप से स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसके बाद स्वयंसेवक नगर में घूमे तथा एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। महावीर द्वारा के निकट पहुंचे स्वयंसेवकों कुछ देर तक रुक कर भारत माता की जय का उद्घोष भी किया