आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में स्थित चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में डेंगू से पीड़ित एक 5 वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया था । जिसके बाद मृतक बच्चे के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया । सूचना मिलते ही चिकित्सा विभाग के उच्च अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची । सोमवार को सीओ लालगंज भूपेश पांडेय द्वारा जानकारी दी गई ।