वारिसलीगंज: वारिसलीगंज के न्यू पटेल नगर में रास्ते को लेकर विवाद के बाद आधी रात स्थानीय लोग सड़क पर उतरे
वारिसलीगंज के न्यू पटेल नगर में रास्ते को लेकर विवाद के बाद आधी रात स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और विरोध जताने लगे। लोगों का कहना था कि सरकारी निर्माण कार्य के दौरान उनके आने-जाने का रास्ता बंद हो रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी होगी। सूचना मिलने पर वारिसलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया।