घाटमपुर में शर्मा पेट्रोल पंप के पास एक कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 5 बजे बताया प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।