जिला मुख्यालय के पास ग्राम पंचायत सोठिया के सरपंच अमन यादव ने मानव अधिकार आयोग मे एक लिखित शिकायत की गई थी। जिसमे पंचायत के ग्राम मुरवारा मे विदिशा नपा द्वारा पूरे शहर का कचरा डाला जाता है। यहां 30 बीघा मे एक टीचिंग ग्राउंड बनाया गया है लेकिन नपा 100 बीघा मे कब्जा कर कचरा फेंका जा रहा है। मानवाधिकार आयोग सदस्य प्रियंककानूनगो ने गांव पहुच कर जमकर फटकार लगाई।