ऊना: राजकीय महाविद्यालय ऊना में चल रहा सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर हुआ संपन्न।
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में चल रहा सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। शिक्षित युवा एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर आधारित शिविर में महाविद्यालय प्राचार्य डा. राजकुमार ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बच्चों को अनुशासन में रहकर समाज हित के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महाविद्यालय स्टाफ व स्वयंसेवी उपस्थित रहे।