नर्मदापुरम: निमसाडिया में करंट की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की हुई मौत गांव में पसरा सन्नाटा
निमसाड़िया में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 13 वर्षीय बालक की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार निमसाड़िया गांव में यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि घर के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में बालक आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।