बिसौली: दाँवरी गांव के पास सिलेंडर लेने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, परिवारों में मचा कोहराम
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के दाँवरी गांव के पास रविवार को 12 बजे करीब पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।