डूंगरपुर: गर्मी से पहले हेडपंप की मरम्मत कराने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
डूंगरपुर। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला परिषद के ईडीपी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार शाम 5 बजे आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने पीएचईडी अधिशासी अभियंता को गर्मी से पूर्व सभी खराब हैंडपंप को सही करवाने, प्रति ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत वार टीम बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करवाने और प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।