जांजगीर: जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवर में वृक्षारोपण हुआ, ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी से आयोजित गतिविधियाँ
जांजगीर-चांपा जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के अमृत सरोवर परिसरों में वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीणों एवं युवाओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान अमृत सरोवर के आसपास वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने का संदेश दिया गया।