थाना बड़ागांव पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान मिशन शक्ति फेस 5 के तहत बुधवार शाम 5 बजे बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांव चिराऊ निवासी अनिल कुमार का पुत्र सत्यम 21 वर्ष को सकुशल बरामद किया है। जो बीते 19 अक्तूबर को घर से लापता हो गया था। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस टीम ने तत्परता से खोजबीन शुरू की।