बागपत: विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी-एएसपी ने पुलिस लाइन बागपत में 'मां के नाम' अभियान के अंतर्गत किया वृक्षारोपण
मीडिया सैल बागपत द्वारा गुरुवार को करीब साढे दस बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी सूरज कुमार राय और एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन बागपत में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। साथ ही कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के अनमोल रत्न हैं।