गोला: हाटा बाजार के पास रफ्तार का कहर, खड़ी रोडवेज बस में पीछे से घुसा बेकाबू ट्रेलर, 38 यात्रियों की जान बाल-बाल बची
Gola, Gorakhpur | Apr 10, 2026 गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस सड़क किनारे सवारियों को उतार रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रेलर का अगला हिस्सा भी टूट गया।