गोपालगंज: कलेक्ट्रेट परिसर मे बैठक आयोजित विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर डीएम सख्त
जिला पदाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने सांसद एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, पंचायत सरकार भवन, महादलित सामुदायि