परसिया: स्टेशन रोड गांधी मोहल्ला में नाले में पलटा रेत से भरा डंपर, टली बड़ी दुर्घटना, ड्राइवर और क्लीनर को आई मामूली चोट
रेलवे स्टेशन रोड पर डाक्टर ठाकुर के बगल से गांधी मोहल्ला जाने वाले रास्ते पर शुक्रवार को साढे चार बजे नाले में रेत से भरा डंपर पलट गया। डंपर पलटने से डंपर में मौजूद क्लिनर और ड्राईवर अंदर रह गए। बाद में उन्हे निकाला गया। उन्हें मामूली चोट आई। एक बडी दुर्घटना आज टल गई।घटना को लेकर डंपर के ड्राईवर ने बताया कि बालाघाट से रेत भरकर वह परासिया आया था।