हाजीपुर: वैशाली एसपी के कार्यालय में जन शिकायत निवारण कैंप का आयोजन किया गया 20 लोगों ने सुनाई अपनी समस्या
वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा के कार्यालय में जन शिकायत निवारण कैंप का आयोजन गुरुवार को की गई। वैशाली पुलिस मुख्यालय से प्रेस रिलीज जारी करके गुरुवार को शाम लगभग 6:00 बजे बताया गया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से 20 लोगों ने वैशाली एसपी से अपनी समस्या सुनाई है वैशाली एसपी संबंधित अधिकारी को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।