गुरुवार को नगर पालिका परिषद फरीदपुर की टीम ने स्टेशन मोड़ से बुध बाजार तक चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान। सड़क किनारे रखे ठेले, खोखे और दुकानों के आगे फैले सामान को पालिका ने जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान पालिका अधिशासी अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहे।अभियान के दौरान पटरी और ठेला व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिली।