फुल्लीडूमर: दसुआ पुल के पास खेसर पुलिस ने दो शराबी युवक को हल्ला-हंगामा करते मौके पर किया गिरफ्तार
खेसर पुलिस ने थाना क्षेत्र के दसुआ पुल के पास हल्ला-हंगामा करते शराब के नशे में दो युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक शंभूगंज थाना क्षेत्र के मालडीह गांव के संजीव मंडल एवं चांदन थाना के हीरारायडीह गांव के मनोज सिंह है। दोनों की गिरफ्तारी क्षेत्रीय गस्ती के दौरान थाना के ASI राजीव रंजन कुमार ने सुरक्षा बलों के सहयोग से की। दोनों को बांका कोर्ट भेज दिया।