जानसठ: भोपा के शुक्रताल गंगा घाट पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, गंगा का जलस्तर कम होने पर जताई नाराजगी
भोपा के शुक्रताल गंगा घाट पर रविवार शाम 6:00 के आसपास आसपास के ग्रामीण एवं श्रद्धालुओं ने हंगामा प्रदर्शन करते हुए, शासन और प्रशासन से मांग की है की गंगा का जलस्तर पूरी तरह समाप्त हो गया है जिसमें गंदगी भी पूरी तरह फैलती जा रही है, संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती जल्द से जल्द समस्या का समाधान होना चाहिए।