कांके: रांची के कांके से आरपीएफ ने रेलवे टिकट की कालाबाजारी के आरोपी दुकानदार को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 26, 2024 रांची के कांके से आरपीएफ ने रेलवे टिकट की कालाबाजारी के आरोपी दुकानदार रिजवान अहमद को गिरफ्तार किया है। दुकानदार रिजवान अहमद के पास से आरपीएफ ने 14 ई-टिकटबरामद किए है। बरामद ई-टिकट का मूल्य 39 हज़ार रुपए बताया जा रहा है। आरोपी दुकानदार रिजवान अहमद ने ई-टिकट की कालाबाजारी की बात स्वीकार कर ली है।