गिरिडीह: अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गांधी चौक के समीप गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा महापर्व का समापन
अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा बुधवार को 10 बजे गांधी चौक के समीप गायत्री शक्तिपीठ में दो दिवसीय गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा महापर्व का समापन पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ से हुआ l प्रथम दिवस गायत्री महामंत्र का अखंड जप एवं संध्या के समय दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया l