अररिया: जुम्मन चौक के समीप टोटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 2, 2025 अररिया कुर्साकाटा मार्ग में जुम्मन चौक के समीप टोटो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में रविवार को दोपहर 3 :30 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है.