अररिया: मजकुरी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 2, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के हयातपुर पंचायत के मजकुरी वार्ड संख्या 04 में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन रविवार को दोपहर 2:30 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.