सहायक प्रबंधक वितरण केंद्र हरदा, अरुण कुमार चंदेले ने बताया कि वितरण केंद्र हरदा संभाग (दक्षिण) के अंतर्गत खामापड़वां में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 के बीच यह घटना हुई। अज्ञात व्यक्ति ने 11 केवी कुकरावत पंप फीडर के 13 खंभों से एएएसी रैकुन के तीनों तार चोरी कर लिए। इन तारों की लंबाई लगभग 0.91 किलोमीटर और इनकी कीमत 2 लाख 55 हजार रुपये आंकी गई है।