जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर क्राइम ने किया बड़ा खुलासा, एसपी क्राइम ने प्रेस वार्ता करती जानकारी
मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र निवासी फौजी की पत्नी ने ऑनलाइन 9 हजार रु का टेंपल बुक किया था जिसको लेकर महिला के साथ 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि महिला के साथ शातिर ठगों ने तीन बार ठगी की है। आरबीआई समाधान पोर्टल के नाम से भी महिला के साथ 2 लाख रु की ठगी की गई है। आरबीआई समाधान पोर्टल के नाम पर ठगी करने वाले 30 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह चौहान को मुजफ्फरनगर की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। और उसके कब्जे से आईफोन भी बरामद किया है।