गोला: सरयू नदी में नहाने गए तीन बच्चों के साथ हादसा, दो की डूबने से मौत
Gola, Gorakhpur | May 24, 2026 गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के ग्राम मेंहडा में रविवार को सरयू नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि नदी में नहा रहे तीन बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो बच्चे नदी की तेज धारा में डूब गए।