बिक्रमगंज: बिक्रमगंज-नटवार मार्ग पर कार जामुन के पेड़ से टकराई, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा
बिक्रमगंज-नटवार मुख्य मार्ग पर आज शनिवार को एक खरीद 3 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक सूखे जामुन के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार में लगे एयरबैग समय पर खुल जाने से उसमें सवार सभी लोगों की जान बच गई और कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।