कटनी नगर: बड़वारा क्षेत्र के विलायतकला गुड़ा मोड़ NH-43 पर ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत 8 से 10 घायल, गंभीर जिला अस्पताल में इलाजरत
बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 43 पर शनिवार रात 8:30 मिनट पर ट्रक और बोलेरो में सीधी भिड़ंत हो गई इस घटना में सैलया गांव के एक ही परिवार के सदस्य जो की उमरिया जिले के कर्चुलिया कुल देवता की पूजा कर वापस गाँव लौट रहे थे घायल हुए है घायलो को बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। गंभीर घायलो को रात्रि के समय जिला अस्पताल रिफर किया गया जहां उनका इलाज जारी है।